Showing posts with label सिनेमा. Show all posts
नतालिया पोर्टमेन है प्रेग्नेंट
29 साल की हालीवुड अदाकारा नतालिया पोर्टमेन ने मीडिया के सामने एक बड़ा रहस्योंउदघाटन करते हुए बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है और वो बहुत जल्द माँ बनने वाली है इस खुबसूरत अभिनेत्री ने खुलासा करते हए कहा कि वो कॉफ़ी दिनों से अपने बायफ्रेंड है बेंजामिन मिलिपईड के साथ डेटिंग कर रही थी और अब उन दोनों का विवाह करने का इरादा है इसलिए दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी भी पहना दी है . अपने इस नए रिश्ते के उत्साहित पोर्टमेन का कहना है कि वो अपनी पूरी ज़िन्दगी इतनी खुश कभी नहीं रही है और तो और वो अगले साल तक अपने होने वाले बच्चे को लेकर जमकर तैयारी भी कर रही है .ब्लैक स्वान के सेट पर बेंजामिन से पोर्टमेन कि मुलाक़ात हुयी थीं इसी फिल्म के लिए नतालिया का नामांकन गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के लिए हुआ था . नतालिया रोमांटिक कामेडी नो स्ट्रिंग्स अटेच्ड में एस्टन कूचर के साथ परदे पर नज़र आएँगी.
Tags:
सिनेमा
जिम कैरी ने गे समुदाय के दुखो को समझा!
कामेडियन जिम कैरी ने है कि उन्हें लैंगिकता के आधार पर दूसरों को तंग करने वाले लोग पसंद नहीं हैं। कैरी कहते हैं, "लोगों द्वारा तंग किया जाना और खुद को अलग-थलग महसूस करना बहुत डरावना और दुखद है। यह पुरानी बात है, पुरानी सोच है जिसके आधार पर आप अब ऐसा नहीं कर सकते। यह नए सामाजिक परिदृश्य से सम्बद्ध नहीं है।"कैरी कहते हैं कि उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि कोई भी किसी को भी किसी भी कारण से तंग करे। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में बहुत से महत्वपूर्ण लोग हैं जो समलैंगिक भी है, इन लोगों का उनकी जिंदगी में अहम योगदान रहा है और वे उनके लिए जादुई व अद्भुत उपहारों जैसे रहे हैं।
Tags:
सिनेमा
करण चाहते हैं 'कभी खुशी कभी गम' पार्ट टू
महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि करण जौहर 2001 में रिलीज़ हुई अपनी हिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की अगली कड़ी बनाना चाहते हैं। बिग बी के अनुसार शाहरुख खान, रितिक रोशन और उन्हें लेकर एक सफल फिल्म का निर्माण करने वाले करण को इस इच्छा है कि पारिवारिक मूल्यों पर बनी इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। करण और मैं फिल्मों को लेकर चर्चा करते रहते हैं। गोवा प्रवास के दौरान करण ने मेरे 'कभी खुशी कभी गम' की अगली कड़ी बनाने की बात रखी। करण की दलील है कि उस फिल्म के सभी मुख्य पात्र अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं और इस लिहाज से इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है।" 'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ, शाहरुख और रितिक के अलावा काजोल, करीना कपूर और जया बच्चन ने काम किया था। इस फिल्म ने विदेशों में कमाई के लिहाज से एक नया रिकार्ड कायम किया था।
Tags:
सिनेमा
अक्षय संग दोबारा दिखेंगे बोहेमिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' के शीर्षक गीत के लिए काम कर चुके व अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी रैप कलाकार बोहेमिया एक बार फिर उनके साथ दिखाई देंगे। बोहेमिया ने बताया, "पिछले महीने मेरी और अक्षय की फिर से मुलाकात हुई। उम्मीद करता हूं कि मैं फिर से उनकी किसी फिल्म में काम करूंगा। " अक्षय कुमार ने 'चांदनी चौक टू चाइना' के लिए मुझसे सम्पर्क किया और मैं उन्हें मना नहीं कर सका क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" बकौल बोहेमिया अक्षय कुमार हिप-हॉप या रैप संगीत के अच्छे जानकार है । कराची में जन्मे रोजर डेविड उर्फ बोहेमिया 14 साल पहले अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में बस गए थे। अब वह कैलीफोर्निया में रहते हैं। बोहेमिया के दादा एक सिख थे, बाद में उन्होंने ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था। बोहेमिया की पहली एलबम 'विच परदेसां दे' 2003 में आई थी और इसके साथ ही वह लोकप्रिय हो गए थे। इसके बाद उनकी 'पैसा नशा प्यार' और 'डा रैप स्टार' एलबम्स ने उनको शौहरत दिलाई .
Tags:
सिनेमा
बिग बी के लिए नरेन्द्र मोदी सबसे बड़े सेक्युलर
गुजरात के ब्राण्ड अम्बेसडर अमिताभ बच्चन का मानना है कि इस देश में नरेन्द्र मोदी सबसे बड़े सेकुलर हैं. मुंबई से प्रकाशित होनेवाले मिड डे अखबार को दिये इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें “नरेन्द्र मोदी को सेकुलर मानने में कोई आपत्ति नहीं है. आखिरकार वे एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं जिन्हें वहां की जनता ने बहुमत से चुनकर भेजा है.” अमिताभ बच्चन का कहना है कि नरेन्द्र मोदी से दोस्ती न करने की कोई संवैधानिक रोक नहीं है. अमिताभ कहते हैं कि बतौर ब्राण्ड एम्बेसडर वे गुजरात को प्रमोट करते रहेंगे, फिर नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री रहें या फिर कोई और. अपने इंटरव्यू में नरेन्द्र मोदी को सेकुलर नेता और भाजपा को सेकुलर पार्टी बताते हुए अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके ऐसा कहने से उनके मुसलमान फैन भी नाराज नहीं होंगे. उन्हें उम्मीद है कि मुसलमान फैन अभी भी उनकी फिल्में देखेंगे. अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने गुजरात के लिए प्रचार का काम मुफ्त में किया है और इस काम के लिए कोई पैसा नहीं लिया है. अमिताभ कहते हैं कि अपने देश को प्रचारित करने के लिए पैसा लेने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि गुजरात के ब्राण्ड एम्बेसडर बनने के लिए उन्हें न तो पत्नी के लिए राज्यसभा चाहिए और न ही उन्होंने कोई धन लिया है. अमर सिंह अभी भी परिवार में
अमिताभ बच्चन का कहना है अमर सिंह अभी भी उनके परिवार के सदस्य हैं. हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया कि उन्होंने मुलायम सिंह और अमर सिंह के बीच समझौता कराने की कोई कोशिश की. अमिताभ ने कहा कि वे न तो हमारी फिल्मों के बारे में दखल देते हैं और न तो हम उनकी राजनीति में कोई दखल देते हैं. अमिताभ बच्चन का कहना है कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।
( सौजन्य विस्फोट डाट काम )
Tags:
सिनेमा
पहली बार अमिताभ के घर नहीं ठहरे अमर
नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी से बर्खास्त किए गए नेता अमर सिंह ने संकेत दिए हैं कि उनके और बच्चन परिवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अमर सिंह ने कहा है कि उनकी मुंबई यात्रा के दौरान पहली दफा ऐसा हुआ कि वह रात को बच्चन परिवार के साथ उनके बंगले पर नहीं ठहरे। अमर ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि इन दिनों मैं मानसिक रूप से सुकून महसूस करता हूं। मैं 9 अप्रैल को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान पहली बार अमिताभ बच्चन के यहां नहीं ठहरा। इससे पहले आमतौर पर मैं अपनी मुंबई यात्रा के दौरान वहां होटेल में कमरा बुक करवाता था, लेकिन हमेशा रातभर बच्चन परिवार के घर में रहता था। जया जी स्वस्थ नहीं हैं और शुक्रवार (9 अप्रैल) को उनका बर्थडे भी था। मैं उनके घर गया, उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी और वापस आ गया। मुझे इसमें कुछ भी अजीब नहीं लगा। कुछ हफ्ते पहले एक जनसभा में राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बारे में उन्होंने कहा था कि मैं रैलियों और अन्य कार्यक्रमों में उनकी कमी महसूस करता हूं और चाहता हूं कि जया हमारे साथ आ जाएं। अमर ने 28 मार्च को दिल्ली में क्षत्रिय महासभा में कहा था कि जया जी कहती हैं कि उन्हें समाजवादी पार्टी में मेरी कमी महसूस होती है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि मैं और जया प्रदा (अमर के साथ ही एसपी से निकाली गईं नेता) भी अपने सभी कार्यक्रमों में उनकी कमी महसूस करते हैं। रैली के दौरान अमर सिंह के बयान और ब्लॉग पर इस ताजा टिप्पणी से संकेत मिलता है कि उनके और बच्चन परिवार के बीच अब पहले जैसे मधुर संबंध नहीं रहे।
Tags:
सिनेमा